90 पोलिंग बूथ पर मतदान में अंतर
खंडवा. कांग्रेसके महापौर प्रत्याशी अजय ओझा को स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से शनिवार को मतगणना की जानकारी मिल गई। श्री ओझा ने बताया 160 में से 90 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनमें 1 से 3 वोट का अंतर है। पार्षदों के मतदान में 177 मतों का अंतर आया है। महापौर को डाले वोटों में कमी नजर रही है। मतदान के समय पीठासीन अधिकारी द्वारा दी जानकारी और मौजूदा जानकारी में अंतर है। जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों से मिलान करने पर 50-60 तक अंतर है। श्री ओझा ने आरोप लगाया कि मशीनों से छेड़छाड़ की है। हमने सत्यापित प्रति मांगी थी लेकिन स्थानीय निर्वाचन अधिकारी ने बाहर होने का बहाना कर अपने विभाग से मतदान की जानकारी सत्यापित कराए बिना ही दी है। सत्यापित प्रति के लिए हमने शुल्क जमा किया है।