खंडवा। शहर में दिनभर सर्द हवा चली। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रात साढ़े 12 बजे तेज बारिश हुई। शनिवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि रात में 1 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई है। पिछले साल की तुलना में अधिकतम तापमान में 0. 6 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। खंडवा में 0.62 इंच और हरसूद में 0.27 इंच बारिश हुई। ये आंकड़ा भू-अभिलेख विभाग ने शनिवार को जारी किया। बारिश से गड्ढों में कीचड़ पानी जमा हो गया। इस कारण आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे के अनुसार गुजरात में बने ऊपरी चक्रवात और दक्षिणी-पूर्वी की ओर से रही नमी के कारण बारिश हो रही है। रविवार को इसका असर खत्म हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से खंडवा आई। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। इधर, ग्रामीण अंचल में भी रात में बारिश हुई। कोहदड़ में रात साढ़े 10 बजे गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
दो साल में बारिश हुई
केंद्र 2014 2013
खंडवा 70.5576.92
हरसूद35.6252.53
पंधाना37.4441.49
औसत47.87 56.98
(आंकडे़ भू-अभिलेख के मुताबिक)
- खंडवा में आधा इंच और हरसूद में पौन इंच बारिश ।
(सर्द हवा से बचने के लिए बच्चे गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले।)