पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए अफसरों के हाथ जोड़े, पुलिस के धक्के खाए

यूरिया के लिए अफसरों के हाथ जोड़े, पुलिस के धक्के खाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कलेक्टर से यूरिया उपलब्ध कराने की मांग करता किसान।)
खंडवा। यूरिया नहीं मिलने पर अब किसानों का सब्र टूटने लगा है। शनिवार को किसानों ने तहसीलदार से बहस की। कलेक्टर आए तो हाथ जोड़कर 10 बोरी यूरिया मांगा। अभी तीन बोरी मिल रहा है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किसानों को खदेड़ा। कलेक्टर एमके अग्रवाल एसपी महेंद्रसिंह सिकरवार ने शनिवार दोपहर इंदौर रोड स्थित सरकारी यूरिया गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। गोदाम में यूरिया की उपलब्धता और वितरण की सही जानकारी नहीं देने पर कृषि, विपणन एवं यूरिया कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई।

सोसायटियों को 70 फीसदी मिलेगा यूरिया : यूरिया की किल्लत खत्म करने के लिए प्रदेश शासन अब सहकारी सोसायटियों को 70 फीसदी यूरिया देगा। अभी तक 50 फीसदी यूरिया सोसायटियों को और 50 फीसदी खुले बाजार में दिया जाता था। अब खुले बाजार के लिए 30 फीसदी यूरिया ही दिया जाएगा। खाद्य मंत्री विजय शाह ने बताया यह व्यवस्था कांग्रेस के शासनकाल से ही जारी है। इसे बदलने के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। एक-दो दिन में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इससे किसानों को जद्दोजहद से राहत मिलेगी।
कट में अन्नदाता : सरकारी गोदाम पर यूरिया के लिए लगी भीड़ नियंत्रित करने के लिए अफसरों को लेना पड़ी पुलिस की मदद।