खंडवा। फोरलेन निर्माण के चलते अंग्रेजों के जमाने की पुलिया मिनटों में ढहा दी गई। पुलिया का निर्माण बरसों पहले अंग्रेज सरकार द्वारा कराया गया था। अब यहां नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन निर्माण के चलते सिविल लाइंस स्थित टेंपल टेंक पुलिया निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बगल से ही एक परिवर्तित मार्ग बनाया गया है। मार्ग कच्चा संकरा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहन चालक अपने वाहनों को धीमी गति से निकाल रहे हैं।
शुक्रवार शनिवार रात बारिश होने से मिट्टी से बने मार्ग पर कीचड़ फैलने से समस्या और भी गहरा गई है। पुलिया का काम कब तक पूरा होगा यह निर्माण कंपनी के कर्मचारी अधिकारी बताने को तैयार नहीं है।
प्रतिदिन गुजरते सैकड़ों वाहन : सिविललाइंस में कई दफ्तर हैं। जिला न्यायालय होने से इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सिविल लाइंस की ओर रहने वाले सैकड़ों लोग भी इसी मार्ग का उपयोग प्रतिदिन करते हैं।
पुलिया निर्माण के लिए मार्ग को डायवर्ट किया गया है।
नई पुलिया बनाने के लिए बरसों पुरानी पुलिया ढहाई।