- Hindi News
- कालेधन के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा
कालेधन के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा
कालेधन इराक में फंसे 39 भारतीय मजदूरों की वापसी को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी बहस हुई। स्थगन प्रस्ताव को प्रस्तुत करने की अनुमित मिलने पर नेता प्रतिपक्ष राजिद अहमद के नेतृत्व में सभी विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया। यह नजारा शनिवार को कर्मवीर विद्यापीठ परिसर में आयोजित युवा संसद के दौरान देखने को मिला। विद्यार्थियों में संसदीय ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा संसद का आयोजन पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान पक्ष-विपक्ष की बहस, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, वॉक आउट सहित अन्य विषयों को बताया गया। कार्यक्रम में बीएमसी एमजे पाठ्य कम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवा संसद की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री धर्मेंद्र दीवान ने सभी मंत्रियों का परिचय कराया।
अध्यक्ष की अनुमति से शुरू हुई कार्रवाई
सदनमें अध्यक्ष नेहा आगरकर की अनुमित के बाद कार्रवाई शुरु हुई। इस दौरान विपक्ष के मोदस्सिर खान ने गृहमंत्री नीतेश राय से प्रश्न पूछा। बाद में राजिद अहमद, पीयूष पटेरिया, सद्दाम खान ने मानव संसाधन मंत्री मोनिका कुशवाह, रक्षा मंत्री राजकुमार, वित्त मंत्री आदर्श तिवारी कृषि मंत्री देवीलाल पटेल से प्रश्न पूछे। शून्य काल के दौरान संसद में जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के अंत में कर्मवीर विद्यापीठ के प्रभारी प्राचार्य संदीप भट्ट ने सभी का आभार माना। इस दौरान श्वेता चौधरी, शिवेन्द्र मिश्रा, कमला किशोर उपाध्याय, प्रितेश अग्निहोत्री, श्रद्धा खरे छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
युवा संसद में अध्यक्ष, मंत्री आदि की भूमिका निभाते छात्र।
कर्मवीर विद्यापीठ में संसदीय प्रक्रिया का ज्ञान बढ़ाने को लेकर हुआ आयोजन
युवा संसद