खंडवा। स्पेलिंग याद नहीं करने पर केजी वन के छात्र को स्कूल शिक्षिका ने स्केल से पीट दिया। घटना बुधवार दोपहर सवा बारह बजे कल्लनगंज के रोटरी हाल स्थित मांटेसरी स्कूल की है। मासूम की पीठ पर गंभीर चोट के निशान उभर आए हैं।
लक्कड़ बाजार निवासी छात्र के पिता ने बताया मांटेसरी स्कूल में केजी वन में पढ़ता है। दोपहर 12.30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर आया तो उसकी मां ने ड्रेस बदलने लगी। उसे पीठ में दर्द हुआ तो मां ने देखा पीठ पर मार के निशान उभरे आए हैं। बच्चे ने बताया वन की स्पेलिंग याद नहीं थी। इसलिए शिक्षिका साक्षी
सोनी ने स्केल से पिटाई कर दी। उसको लेकर माता-पिता ने स्कूल जाकर प्राचार्य से शिकायत की।छात्र की पीठ पर स्केल से मार के निशान उभर आए हैं।
गंभीरता से लेंगे मामला :'' मैं घटना से कुछ समय पहले ही स्कूल से गई थी। मुझे तो छात्र के दौड़कर बैंच से टकराने की जानकारी स्टाफ ने दी है लेकिन यदि बच्चे के साथ पिटाई हुई तो इसे गंभीरता से लेंगे।'' -शंकुतला राठौर, स्कूल संचालिका ।
प्राचार्या बोलीं- ज्यादा बढ़ा मामला नहीं: जबइस मामले में प्राचार्य विद्या देखणे से बात कि तो उन्होंने कहा शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उसने बच्चे के परिजन से माफी भी मांग ली है। ज्यादा बढ़ा मामला नहीं है।
(केजी वन के छात्र ने घर जाकर परिजन को दिखाए पीठ पर उभरे स्केल के निशान।)