- Hindi News
- कोलकाता मुंबई के संगीत प्रेमी बोले किशोर दा का घर बचाओ
कोलकाता-मुंबई के संगीत प्रेमी बोले- किशोर दा का घर बचाओ
किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए अब प्रदेश के बाहर के लोग भी आग्रह कर रहे है। फेसबुक और टि्वटर पर किशोर कुमार खंडवा के अपलोड पेज पर संगीत प्रेमियों ने सरकार से अपील की है।
युवा व्यवसायी मोहित तीर्थानी के किशोर कुमार खंडवा पेज से जुड़ने वाले की संख्या में इजाफा हो रहा है। फेसबुक पर किशोर कुमार खंडवा के पेज को लाइक करने वाले कोलकाता निवासी सौमित्र सेन ने कहा हम किशोर दा के घर को बचाने के लिए सहयोग करना चाहते है। प्रदेश सरकार को घर को संरक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए। संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले किशोर दा की नगरी में हम आकर लोगों से घर को बचाने की अपील करेंगे। वहीं मुंबई से किशोर कुमार खंडवा के पेज से जुडे अजय दवे ने कहा किशोर की आवाज की तरह उनकी निशानी भी अमर होनी चाहिए। किशोर प्रेमी घर को संरक्षित करने में अपना सहयोग देने के लिए तैयार है। संगीत के पुजारी किशोर की सुरीली यादें खंडवा के पैतृक घर के कोने-कोने में बसी हुई है। गौरतलब है फेसबुक और टिवटर पर किशोर कुमार खंडवा के पेज पर लोगों को जोड़ने का अभियान चल रहा है। इसी प्रकार जनमंच लोगों में जागरूकता और मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री से घर को संरक्षित करने के लिए पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से अपील कर रहा है।
नोट- बाकी बाक्स लगाए
किशोर दा के घर को स्मारक बनाया जाना चाहिए। ये खंडवा की शान है।
वासुदेवप्रसाद सैनी, खालवा
खंडवाशहर श्री दादाजी धूनीवाले और किशोर कुमार के बिना खंडहर है। ये शहर की आत्माएं है। किशोर दा के घर को स्मारक बनना ही होगा। मो.नदीम शाह, अलवी
हमखंडवावासी खुशनसीब है कि हम किशोरदा की जन्मभूमि पर निवास करते है। यह भूमि संगीतमय है जिसकी खुशबू सारी दुनिया में किशोरदा ने अपने सुरीले गीतों से फैलाई है। यह हमारा फर्ज है कि हम उनकी यादों को इस शहर में ही संजोएं कर रखें। विनोदचौरे, विद्यानगर
अभियान का समर्थन कर रहे लोग
नोट : नाम और पता जरूर दें
दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा
किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने