मां कनकेश्वरी देवी ने किए दादाजी दर्शन
मां कनकेश्वरी देवी ने किए दादाजी दर्शन
खंडवा | ख्यातकथावाचक मां कनकेश्वरी देवी सोमवार दोपहर 1 बजे खंडवा आई। उन्होंने दादाजी दरबार में दर्शन, पूजन कर हवन किया। बड़े दादाजी एवं छोटे दादाजी को चादर चढ़ाई। हर साल इंदौर में होने वाले गरबा में मां कनकेश्वरी शामिल होती है। इस दौरान वे दर्शन के लिए दादाजी दरबार आती है। उनके साथ इंदौर विधायक रमेश मेंदोला और जोगी बापू भी थे। विधायक देवेंद्र वर्मा, आशीष चटकेले, भूपेंद्रसिंह चौहान ने अगवानी की। दादाजी दर्शन के बाद उन्होंने कोमल भाऊ आखरे की कुटिया में भोजन प्रसादी ग्रहण की।