पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली में दिखाई दी भारतीय संस्कृति और सर्वधर्म एकता

रंगोली में दिखाई दी भारतीय संस्कृति और सर्वधर्म एकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय युवा उत्सव के तहत सोमवार को शहर के अलग-अलग कॉलेजों में स्पर्धाएं हुईं। पूनमचंद गुप्ता कॉलेज में आयोजित रंगोली स्पर्धा में छात्राओं ने ‘हमारी संस्कृति’ विषय पर अपनी कला को प्रस्तुत किया।

प्रभारी निशा जैन ने बताया किसी छात्रा ने नवरात्रि पर्व दर्शाया, तो किसी ने दीपावली में रोशन दीपक और आंगन में लगी तुलसी के पास रंगोली बनाती महिला को। पहला स्थान पूनमचंद गुप्ता कॉलेज की छात्रा पूजा मीणा को मिला। दूसरे स्थान पर मूंदी गर्वमेंट कॉलेज की मोनिका सोनी और एसएन कॉलेज की ज्योति राठौर तृतीय स्थान पर रही। लॉ कॉलेज में ‘प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जिम्मेदार प्रकृति अथवा मानव’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने बेबाकी से अपनी राय व्यक्त की। इसी कॉलेज के छात्र विनम्र गंगराडे को पहला स्थान और अब्दुल चौधरी को दूसरा स्थान मिला।

चित्रकला और प्रश्नमंच स्पर्धा आज

युवाउत्सव जिला प्रभारी आरती दुबे के मुताबिक मंगलवार को एसएन कॉलेज में सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक चित्रकला स्पर्धा होगी। इसमें प्रतिभागी ऑन स्पाट, पोस्टर मेकिंग, प्ले मॉडलिंग समेत अन्य विधाओं में चित्रकारी करेंगे। एसएन कॉलेज में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

राधाकृष्णन लॉ कॉलेज में ‘सदन की राय में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की आवश्यकता’ विषय पर आयोजित वाद-विवाद स्पर्धा में भी छात्र-छात्रा खुलकर बोले। प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में बेबाकी से बोलते हुए अपने विचार रखे। पहला स्थान लॉ कॉलेज की छात्रा चेतना दशोरा को मिला। विपक्ष में पूनमचंद की दीक्षा भानुप्रिया प्रथम रही।

वाद-विवाद में बेबाकी से बोले विद्यार्थी

पूनमचंद गुप्ता कॉलेज में रंगोली से बनी कलाकृतियों को देखते हुए छात्राएं एवं स्टॉफ।