- Hindi News
- खंडवा. सड़क नालीनहीं बनने से नाराज लोगों ने सोमवार दोपहर भैंस
खंडवा. सड़क-नालीनहीं बनने से नाराज लोगों ने सोमवार दोपहर भैंस
खंडवा. सड़क-नालीनहीं बनने से नाराज लोगों ने सोमवार दोपहर भैंस के आगे बीन बजाई। भैंस को नगर निगम, जनप्रतिनिधि, मप्र हाउसिंग बोर्ड और जिला प्रशासन का प्रतीक माना। महिलाओं और बच्चों ने भैंस को चारों तरफ से घेरकर खूब बीन बजाई। भैंस ने भी निगम और जनप्रतिनिधियों की तरह ही व्यवहार किया। पूरे समय भैंस टस से मस तक नहीं हुई। वत्सला विहार कॉलोनी के लोग छह दिन से दिन आंदोलन कर रहे हैं। लोगों ने निगम चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड की है। यहां बोर्ड ने कोई काम नहीं कराए। चार साल में निगम ने इसे हस्तांतरित नहीं किया। नतीजतन क्षेत्र में सड़क बनी नालियां।
भैंस के आगे बीन बजाई, नेता-निगम की तरह टस से मस नहीं हुई