पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकियों को खोजेगा सवा करोड़ का जर्मनी ड्रोन कैमरा

आतंकियों को खोजेगा सवा करोड़ का जर्मनी ड्रोन कैमरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। उत्तरप्रदेश बिजनौर के मोहल्ला जाटान में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट के बाद फरार सिमी आतंकियों को ड्रोन कैमरे से खोजा जाएगा। सवा करोड़ के ड्रोन कैमरे से सर्चिंग मंगलवार से शुरू होगी। यह ड्रोन कैमरा जर्मनी में बना है। बिजनौर पुलिस का दावा है कि आतंकी 10 किमी की सीमा में आसपास के ही जंगलों में गन्ने की खेती में छिपे हैं। यूपी एटीएस को इसकी पुख्ता जानकारी मिली है।

किसान दंपती को दिखे आतंकी मेहबूब को बंधी थी पटि्टयां : रविवार रात एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के नेतृत्व में बिजनौर के बेहरी गांव, बिशनोई गांव, महेशवरी जाट, खुर्रमपुर, आलमपुर सहित दस किमी के गांव में गन्नों के खेत में सर्चिंग की। इस दौरान खुर्रम गांव के एक खेत में किसान दंपती को आतंकियों की तस्वीर दिखाई तो महिला ने ब्लास्ट में घायल आतंकी शेख महबूब को पहचान लिया। महिला ने बताया शेख महबूब ने काले रंग की चादर ओढ़ रखी थी और उसके शरीर पर पट्टियां बंधीं थीं।
बिजनौर में ही छिपे है आतंकी : सिमी के फरार आतंकी बिजनौर जिले की सीमा में ही कहीं छिपे हुए है। इसके पुख्ता प्रमाण मिले है। आतंकियों को ड्रोन की मदद से खोजने का काम मंगलवार से शुरू होगा। - सत्येंद्रकुमार सिंह, एसपी बिजनौर

आतंकियों ने हुस्ना से कहा था संभालकर रखना विस्फोटक : उमरी गांव से गिरफ्तार हुई आतंकियों की मददगार हुस्ना की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बाहर खेतों में छिपा कर रखा गया बंधा हुआ बोरा रिकवर किया है। पुलिस और एटीएस के अधिकारियों ने बोरे में रखे सामान
के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार तलाशी में लगी
टीमों को संदेह है कि उसमें विस्फोटक रखा हुआ था। उसे फरार आतंकियों ने ही खेत में छिपा रखा था। आतंकियों और हुस्ना के बीच हुई बातचीत को सर्विलांस से रिकार्डकिया गया। इसमें आतंकियों ने हुस्ना से कहा था अगले मैसेज तक विस्फोट संभालकर रखना।
यह है ड्रोन | मानवरहित ड्रोन कैमरे को रिमोट से ऑपरेट किया जाता है। कार्बन और फाइबर से बने होने के कारण यह पोर्टेबल होता है और इसका वजन करीब डेढ़ किलो तक रखा गया है। अलावा यह अत्याधुनिक पावर सप्लाई, मिलि‍ट्री ग्रेड कंट्रोलर, हैंड हेल्ड ऑपरेटर और संचार प्रणाली से लैस होता है।
बिजनौर ब्लास्ट : खंडवा जेल से भागे सिमी आतंकियों की खोज के लिए आज से अभियान
बिजनौर में ही छिपे हैं सिमी आतंकी, गन्ने के खेत में किसान दंपती को दिखे।
(मानवरहित ड्रोन विमान)