- Hindi News
- जो काम सालों से नहीं किए, वे पांच साल के प्लान में शामिल कर िफर निभाई रस्म
जो काम सालों से नहीं किए, वे पांच साल के प्लान में शामिल कर िफर निभाई रस्म
स्लम फ्री सिटी बनाने का प्रस्ताव
स्लमफ्री सिटी के लिए भी एक्शन प्लान बनाया है। शहर में 37 स्लम बस्ती है। इनमें से 7 लिए चीराखदान क्षेत्र में एकीकृत आवास योजना में मकान बनाए जा रहे हैं। 3 बस्तियों का विकास राजीव आवास योजना में 40 करोड़ की लागत से किया जाना प्रस्तावित है। इतनी राशि हर साल खर्च कर गंदी बस्तियों का विकास किया जाना प्रस्तावित है।
बनालिया एक्शन प्लान
^24 अक्टूबर को भोपाल में प्रमुख सचिव प्रदेश के सभी निगम और नपा के अफसरों की बैठक लेंगे। इसमें अगले पांच साल में किए जाने वाले कामों पर चर्चा होगी। इसके लिए हमने एक्शन प्लान बना लिया है। इसे बैठक में प्रस्तुत करेंगे।^ ईश्वरसिंहचंदेली, कार्यपालनयंत्री, निगम
4650 शौचालय बनेंगे
शहरके 4650 घरों में शौचालय निर्माण करवाना है। इसमें से 2400 घरों के लिए शासन को साढ़े तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
बसोंके लिए छह मार्ग
लोकपरिवहन के लिए शहर रूट निर्धारित किए हैं। इनमें खंडवा-पंधाना, खंडवा-मूंदी, खंडवा-हरसूद, खंडवा-सनावद, खंडवा-सिंगोट और खंडवा कालमुखी मार्ग शामिल किए।
तीनपुलिया ओवरब्रिज
निगमने मुख्य रूप से तीन पुलिया पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा है। पांच साल में 10 एमआर रोड, यातायात नगर, बस स्टैंड, स्टेडियम, पुराने स्कूल भवनों का निर्माण और जरूरत अनुसार नए भवन बनाने, दूध तलाई नागचून का सौंदर्यीकरण नई सड़कों का विकास किया जाना शामिल है।
30 साल तक रहेगा पर्याप्त पानी
निगमके प्लान अनुसार आगामी 30 साल तक शहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की तैयारी हो गई है। वर्तमान में 23 एमएलडी पानी दे रहे हैं। आने वाले सालों में 56 एमएलडी पानी की जरूरत होगी। इसके लिए नर्मदा जल योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है।
50वार्ड में होगी डोर टू डोर सफाई
ठोसअपशिष्ट प्रबंधन में के तहत पांच साल में निगम ने शहर के पूरे 50 वार्ड में डोर टू डोर सफाई व्यवस्था करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल शहर के 15 वार्ड में डोर टू डोर सफाई की जा रही है।
भास्कर संवाददाता|खंडवा
शहरविकास के जो काम नगर निगम के अफसर और जनप्रतिनिधि सालों में नहीं कर सके अब उन्हें ही पांच साल के प्लान में शामिल कर रस्म निभाई जा रही है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने पांच साल का प्लान बनाने के निर्देश दिए तो निगम अफसर-जनप्रतिनिधियों ने पुरानी