- Hindi News
- इस बार जीनिंग में नहीं होगा गरबा मंडी में कराने को लेकर असमंजस
इस बार जीनिंग में नहीं होगा गरबा मंडी में कराने को लेकर असमंजस
माता चौक पर जेपीबी क्लब द्वारा बनाई जा रही स्थायी झांकी में मां अंबे की 21 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। इस प्रतिमा के हाथ में सुदर्शन चक्र चलेगा।
भास्कर संवाददाता|खंडवा
इसबार नवदुर्गा उत्सव पर पिछले दिनों शहर में हुई घटनाओं का असर नजर आएगा। बड़े पैमाने पर सामूहिक गरबा कार्यक्रमों को लेकर असमंजस है। यूनाइटेड जीनिंग में इस बार गरबा कार्यक्रम नहीं होगा। पुरानी मंडी प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी सोमवार तक असमंजस की स्थिति रही।
शक्ति की आराधना का पर्व नवदुर्गा उत्सव गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए शहर के प्राचीन श्री तुलजा भवानी माता मंदिर और मां नवचंडी मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में है। रंगरोगन के बाद मंदिरों की विद्युत सज्जा का काम इन दिनों चल रहा है। कॉलोनियों में नवदुर्गा उत्सव की तैयारी चल रही है। यहां गरबा होंगे।
यहांहोंगे मुख्य कार्यक्रम - श्रीतुलजा भवानी माता मंदिर के पुजारी गौरव सिंह चौहान ने बताया गुरुवार दोपहर 12 बजे मंदिर में घट स्थापना होगी। यहां सुबह 6 बजे और शाम को 6 बजे आरती होगी। श्री नवचंडी देवी मंदिर में 24 सितंबर को मां का स्नान अभिषेक कर वैरांगन शृंगार किया जाएगा। 25 को सुबह 4 बजे घट और अखंड ज्योत की स्थापना और रात 8 बजे आरती के साथ उत्सव शुरू होगा। महंत बाबा गंगाराम के अनुसार 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे हवन और रात 9 बजे गादी स्थान से जवारों का विसर्जन और रात 10 बजे भंडारा होगा।
--