- Hindi News
- खंडवा| चलतीट्रेन से गिरे युवक का पैर पकड़कर जान बचा
खंडवा| चलतीट्रेन से गिरे युवक का पैर पकड़कर जान बचा
खंडवा| चलतीट्रेन से गिरे युवक का पैर पकड़कर जान बचा ली। लेकिन इस बीच उसका सिर बिजली के पाले से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सोमवार सुबह नेपानगर-खंडवा के बीच महानगरी एक्सप्रेस के कोच एस-1 की है।
तितारपुर जिला गाजीपुर निवासी गणेश पिता रामलाल (25), भाभी मीनादेवी पति सुरेश राम और भतीजी के साथ वीटी से वाराणसी की यात्रा कर रहा था। गणेश भोजन करने के बाद गेट के पास वॉशवेशिंग में हाथ धोने गया। यहां से गेट पर आकर खड़ा हुआ था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन से नीचे गिरने लगा। इसी दौरान गेट पर अन्य यात्रियों ने मजबूती से गणेश का पैर पकड़ लिया।
चलती ट्रेन से गिरा युवक लोगों ने पकड़ा