नर्सरी में एडमिशन की सूची जारी
खंडवा | शहर के मिशनरीज स्कूलों में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए बुधवार सुबह सूची जारी हो गई। सोफिया कॉन्वेंट स्कूल में 107, सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल व हॉली स्प्रिट स्कूल में 120-120 बच्चों की नर्सरी में एडमिशन के लिए सूची जारी की है। कुछ बच्चों को वेटिंग में रखा है। इसके अलावा भंडारी पब्लिक स्कूल में 28 फरवरी, पोद्दार में 15 मार्च तक एडमिशन करा सकते है। सेंट्रल स्कूल में पहली कक्षा के लिए 120 बच्चों के एडमिशन होंगे। यहां प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 तक फार्म वितरण हो रहे हैं।