खंडवा | पुलिस लाइन मैदान पर बुधवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, खो-खो के ब्लॉक स्तरीय मैच कराए गए। स्पर्धा में खंडवा ब्लाक की टीमों के बीच मुकाबले हुए। चयनित खिलाड़यों को राज्य स्तरीय स्पर्धा में मौका दिया जाएगा।