शिवोह्म भारती ने दादाजी के दर्शन किए
श्री दादाजी धूनीवाले की समाधि के दर्शन बुधवार को नम: शिवाय मिशन ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी शिवोह्म भारती जी महाराज ने किए। वे 25 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा के अंतिम चरण में बुधवार शाम खंडवा आए थे।
उन्होंने विश्व शांति एवं सभी के कल्याणार्थ धूनीमाई में आहुति भेंट की। रात्रि विश्राम दादाजी धाम स्थित भक्त निवास में किया। शाम 7.30 बजे भक्त निवास में स्वामी जी द्वारा शिवपुराण की कथा एवं भजनों के साथ भंडारे का कार्यक्रम किया। स्वामी जी ने 19 जनवरी को 70 यात्रियों के साथ नर्मदा संकीर्तन परिक्रमा यात्रा में एक यात्री बस, एम्बुलेंस, मंत्र संकीर्तन रथ तथा 2 अन्य वाहन के साथ परिक्रमा प्रारंभ की थी। गुरूवार को दादाजी के दर्शन कर स्वामी जी संत सिंगाजी की समाधि के दर्शन करने पहुंचेंगे। 12 फरवरी को ओंकारेश्वर शिवकोठी पहुंचेंगे। खंडवा आगमन पर स्वामी शिवोह्म भारती (एक रोटी बाबा) का स्वागत पर्यटन विभाग के संचालक राजेश डोंगरे, समाजसेवी सुनील जैन, महेश गुप्ता, सुभाष नागोरी, प्रकाश बाहेती, एसबी चौहान सहित अन्य लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर किया।
दादाजी दरवार में स्वामी शिवोह्म भारती का स्वागत करते समाजसेवी।
परिक्रमा