पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली के आंदोलन के लिए भिक्षा मांगी

दिल्ली के आंदोलन के लिए भिक्षा मांगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
षट्दर्शन संत मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा बुधवार शाम खंडवा आए। यहां उन्होंने निगम चौराहे से घंटाघर तक प्रदेश सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के लिए भिक्षा मांगी। वे कार से आए और ढोल-ढमाकों के साथ दुकान-दुकान जाकर हर वर्ग के व्यक्ति से भिक्षा मांगी।

बाबा बड़वानी से आए और रायसेन के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बाबा ने कहा प्रदेश सरकार संतों की उपेक्षा कर रही है। पांच महीने पहले संत समाज ने चेताया था। इसके बावजूद आज भी उज्जैन कुंभ में अव्यवस्थाएं हैं। मध्यप्रदेश सरकार को बोलने के बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। यह प्रदेश नहीं देश का मामला है। केंद्र हस्तक्षेप कर अपनी टीम भेजकर व्यवस्था सुधारे। प्रधानमंत्री ने भी विचार नहीं किया। संत समाज को सड़क पर भिक्षा मांगनी पड़ रही है। सभी वर्गों के लोगों से भिक्षा मांग रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 फरवरी से आंदोलन शुरू किया जाएगा। 10 हजार संत एकत्र हो रहे हैं। भिक्षा में मिलने वाली राशि इस आंदोलन पर खर्च की जाएगी।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश आचार्य संघ के संरक्षक योगेंद्र महंत, अध्यक्ष महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज एवं फलाहारी बाबा सहित कई साधु-संत खंडवा आए। निगम चौराहे पर मनोहर शामनानी, राजकुमार तिवारी, मुरली कोडवानी सहित अन्य लोगों ने बाबा का माल्यार्पण से स्वागत किया।

िदल्ली में आंदोलन करने के लिए कंम्प्यूटर बाबा ने घंटाघर क्षेत्र में मांगी भिक्षा।

आक्रोश
खबरें और भी हैं...