पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां नर्मदा को प्रदूषण से बचाने का लेंगे संकल्प

मां नर्मदा को प्रदूषण से बचाने का लेंगे संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा जयंती उत्सव को लेकर शहर में नार्मदीय समाज महिला मंडल की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जयंती पर मां नर्मदा को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लेंगे। वस्तुओं का विसर्जन नहीं करें। पैसे की बजाए, फल नर्मदा जी को अर्पण करें। प्रदूषित नहीं करें। बैठक में उत्सव को लेकर महिलाओं की समितियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

नार्मदीय महिला महासभा अध्यक्ष सुनीता सकरगाए ने यह बैठक आयोजित की। इसमें बताया गया जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे हवन-पूजन होगा। इसके बाद अखिल भारतीय स्तर पर यज्ञोपवीत कार्यक्रम सुबह 10 बजे नि:शुल्क रखा है। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकलेगी। बैठक में ममता चौरे, सुषमा डोंगरे, मीनू तोमर, राजश्री शर्मा, रंजू पगारे, लीना भारद्वाज, अनुया भाटे, विजया पाराशर, अनामिका अत्रे, शैला शुक्ला, मंजू पगारे, मंजुला नारमदेव, कीर्ति चौरे, भावना बिल्लौरे, ज्योति केशोरे, मीना खले, चंदा पाराशर, प्रमिला चौरे, ज्योति डोंगरे, भारती पराशर, संगीता डोंगरे उपस्थित थीं।

आज से शुरू होगी भागवत कथा
खंडवा | आनंद नगर के ग्रेंड होटल क्षेत्र में गुरुवार से भागवत कथा शुरू होगी। यहां बनारस के डॉ.रजनीश शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। पहले दिन सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। प्रतिदिन कथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। समापन 18 फरवरी को होगा।

नार्मदीय समाज की बैठक में चर्चा करते नार्मदीय महिला महासभा अध्यक्ष सुनीता सकरगाए और समाज की महिलाएं।

खबरें और भी हैं...