समाज के 70 वरिष्ठ लोगों को किया सम्मानित
अथर्वशीर्ष मंडल ने बुधवार को समाज के 70 वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम मां नवचंडी मांगलिक परिसर में हुआ। इसके बाद इंदौर से आई डॉ.सुश्री सुलोचना मोघे का गायन कार्यक्रम हुआ। इसमें महाराष्ट्रीय समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
समाज के दीवाकर जोशी ने बताया कार्यक्रम में प्रकाश शोले, विलास पाठक, दत्ता कुलकर्णी, श्यामकांत देशपांडे, विकास कुलकर्णी, सुनील देशपांडे, मनोज कुलकर्णी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। गुरुवार सुबह हवन-पूजन और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा।
समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान करती महिलाएं।