आज समर्पण दिवस के रूप मनाई जाएगी पं. उपाध्याय जयंती
खंडवा | भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी 56 संगठनात्मक जिलों और सभी मंडलों में समर्पण निधि का संग्रह कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष समर्पित किया जाएगा। इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 12 बजे समर्पण दिवस मनाकर पंडितजी काे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।