पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगम में सीधी भर्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3996 आवेदन से आठ लाख कमाए
निगम में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश भर से आवेदन बुलवाएं। आवेदनों को पेटी में बंद कर रख दिया है। एक माह पहले 3996 लोगों ने 13 पदों के लिए आवेदन जमा किए थे। प्रत्येक व्यक्ति से निगम ने 200 रुपए शुल्क और 10 रुपए के आवेदन के लिए थे। इस मान से करीब आठ लाख रुपए की कमाई निगम ने कर ली।

एक महीना से अधिक बीतने के बावजूद निगम ने भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया अभी तक तय नहीं की है। इससे भर्ती प्रक्रिया को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। सीधी भर्ती सहायक आयुक्त, सहायक विधि अधिकारी, सहायक वर्ग तीन, सहायक अग्निशमन अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक लेखापाल, सहायक स्वच्छता अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, सहायक अतिक्रमण अधिकारी, इलेक्ट्रिशियन, समयपाल, उपयंत्री पद के लिए होना है। आयुक्त जेजे जोशी ने बताया प्राप्त आवेदन को लेकर एमआईसी की बैठक में भर्ती की नीति तय होगी। बैठक में भर्ती इंटरव्यू या लिखित परीक्षा से कराना तय होगा। इसके बाद चयन समिति बनाकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

खबरें और भी हैं...