90 बच्चों के दांतों की जांच की
खंडवा | इनरव्हील क्लब ने बुधवार को दांतों की जांच के लिए बालक माध्यमिक शाला में शिविर लगाया। इसमें बाबू कालूराम गंगराडे स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच की गई। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चले शिविर में 90 बच्चों की जांच कर डॉ.दिनेश गुर्जर ने बच्चों को समझाइश दी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पूजा जैन, मंजू जैन, सीमा शाह, हर्षा जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।