महाराष्ट्र जैसा ही बंजारा समाज को मिले आरक्षण
सामाजिक विकास विषय पर आयोजित बंजारा समाज का स्नेह मिलन सम्मेलन ग्राम खमलाय में हुआ। ईश्वर पटेल के निवास पर आयोजित समारोह में खंडवा और देवास जिले से बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए।
इन्होंने समाज के विकास के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बंजारा महासम्मेलन बमनाला में महाराष्ट्र की तर्ज पर आरक्षण की बात कहीं थीं। इसके लिए और भोपाल महापंचायत में की गई घोषणाओं को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस मौके पर दरबार नायम मालूद, कमल पटेल, दौलत पटेल, नगीन पटेल, राजेश राठौड़, बलीराम राठौड़, भूरेलाल राठौड़, कांशीराम नायक, लोकनाथ पंवार, श्यामा नायक, संतोष पंवार, नंदू राठौर, मंशाराम चौहान, राम पंवार, मुंशी राठौर, कमल पंवार, आशीष राठौड़ समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन गणेश चौहान ने किया। आभार ईश्वर पटेल ने माना।
दीपक मीणा अध्यक्ष, मुकेश शर्मा सचिव बने
हरसूद | हरसूद और किल्लौद ब्लाक की सेवा सहकारी समितियों के सेल्समैनों के चुनाव संपन्न हुए। इसमें हरसूद एवं किल्लौद ब्लाक विक्रेता संघ के अध्यक्ष दीपक मीणा को चुना गया। उपाध्यक्ष संतोष पंवार, कोषाध्यक्ष लखन शर्मा एवं सचिव मुकेश शर्मा को बनाया। इस मौके पर सेल्समैन रसूल खान, घासीराम राठौर, रतन राठौर, राजेंद्र वासले, सुरेशसिंह सरवरिया, कोमलसिंह राजपूत, महेंद्र मंडलोई, कमलेश पाराशर, जसवंत राजपूत आदि मौजूद थे।
खमलाय में बंजारा समाज के स्नेह मिलन समारोह में चर्चा करते पदाधिकारी।