पॉलीटेक्निक कॉलेज में वार्षिकोत्सव: विद्यार्थियों ने मौज-मस्ती की
खंडवा | शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बुधवार को तीन दिनी वार्षिक उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर, विशिष्ट अतिथि आलोक सेठी, प्रशांत कोचर रहे। विशिष्ट अतिथि सेठी ने कहा पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों में समर्पण का भाव है। देश व प्रदेश के कई औद्योगिक संस्थानों में पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी बेहतर काम कर रहे है। पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों से बेहतर है। समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक, देशभक्ति, पारंपरिक, इंडियन पॉप संगीत, नाटक की विधाओं में प्रथम आए छात्रा-छात्राओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने डांस किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य सीजी ढबू, उप-प्राचार्य एपी साकल्ले सहित अनेक प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.बीडी सनखेरे ने किया।