पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी परिसर में 32 लाख रुपए से बनेगा मिट्टी परीक्षण केंद्र

मंडी परिसर में 32 लाख रुपए से बनेगा मिट्टी परीक्षण केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड के किसान स्थानीय स्तर पर ही करा सकेंगे मिट्टी परीक्षण

भास्कर संवाददाता | हरसूद

अब विकासखंड के किसान स्थानीय स्तर पर ही मिट्टी परीक्षण करा सकेंगे। इसके लिए मंडी बोर्ड ने मिट्टी परीक्षण केंद्र भवन का निर्माण शुरू कर दिया है। मंडी बोर्ड बिल्डिंग पर 32 लाख रुपए खर्च करेगा। इसके लिए बड़ी समिति ने 20 हजार वर्ग फीट जमीन उपलब्ध कराई है।

मिट्टी परीक्षण केंद्र कृषि विभाग संचालित करेगा। फिलहाल किसानों को मिट्टी परीक्षण के लिए खंडवा जाना पड़ता है। लेकिन जल्द ही यह सुविधा विकासखंड स्तर पर मिलने लगेगी। यहां पदस्थापना एवं पदों की पूर्ति के लिए स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मंडी समिति के प्रभारी सचिव आनंदसिंह हाड़ा ने बताया मंडी बोर्ड के निर्देश पर मंडी समिति ने प्रस्ताव लेकर 20 हजार वर्ग फीट जमीन उपलब्ध कराई है।

घटिया रेत का हो रहा उपयोग
भवन निर्माण सावलीखेड़ा के कोकाटे कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। ठेकेदार निर्माण में लापरवाही बरत रहा है। बिल्डिंग के लिए मिट्टी मिली रेत का इस्तेमाल कर रहा है। मंडी बोर्ड के उपयंत्री जीएस चौहान ने बताया पिछले सप्ताह मैंने जाकर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया था। तब ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। यदि ऐसी शिकायत मिली तो जल्द ही निरीक्षण और जांच करूंगा।

मंडी परिसर में मिट्टी परीक्षण केंद्र की बिल्डिंग बनाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...