मशाल यात्रा का स्वागत किया
खंडवा | लायंस क्लब इंटरनेशनल के 100 साल पूरे होने और आगामी संकल्प की जानकारी देने के लिए निकाली जा रही शांति मशाल यात्रा बुधवार शाम खंडवा आई। मुंबई से आई इस रथ यात्रा का घंटाघर चौराहे पर लायंस क्लब और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद सदस्याें ने सेवा का संकल्प लिया। प्रशांत रामस्नेही, एनडी पटेल, इकबाल शंकर गुलाटी, हेमंत बागड़ी, नारायण बाहेती, जोगिंद्र सिंह कुकरेजा, डाॅ.महेश अग्रवाल, रणवीरसिंह चावला, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, हंसमुखी जोशी, किरण शर्मा, सावित्री झंवर, अरुणा तिवारी और मधुबाला सैलार मौजूद थे।