पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण के लिए यज्ञ किया, बोले सीएम को आए बुद्धि

मनरेगा संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण के लिए यज्ञ किया, बोले सीएम को आए बुद्धि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम कार्यालय के पास धरना दे रहे संविदाकर्मी

भास्कर संवाददाता | खंडवा

मनरेगा संविदाकर्मियों ने बुधवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया। एसडीएम कार्यालय के पास धरना स्थल पर दोपहर 3 बजे शुरू हुआ यह यज्ञ सवा घंटे चला। इसमें गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्रों के साथ हवन किया। इसमें शिवराज सरकार और उनके मंत्रियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना ईश्वर से की गई ताकि वे संविदा कर्मचारियों को नियमित करें। कर्मचारियों की हड़ताल 8 फरवरी से शुरू हुई है। यह 14 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 15 फरवरी से 22 तक संविदा कर्मचारी काम करेंगे। मांगे नहीं मानी गईं तो 23 फरवरी से सभी संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पूरी तरह काम ठप कर देंगे। इसमें अन्य विभागों के संविदा कर्मचारी भी शामिल होंगे। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को सीईओ संगठन, सचिव संगठन एवं सरपंचों के संगठन ने भी समर्थन दिया है।

यज्ञ में जिला पंचायत, जनपद पंचायत में कार्यरत मनरेगा एवं ग्रामीण विकास के संविदा कर्मचारी शामिल हुए। इससे पहले कर्मचारियों ने विधायक देवेंद्र वर्मा को नियमितीकरण के संबंध में ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि बार-बार नियमितीकरण का आग्रह सरकार से किया। सरकार ने सहमति भी दी। नियमितीकरण के लिए कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने विधायक से आग्रह किया कि विधानसभा में नियमितीकरण के लिए प्रस्ताव लाया जाए। ताकि सरकार का रुख स्पष्ट हो। हड़ताल में एपीओ, एएओ, एडीएम एवं सभी मनरेगा कर्मचारी शामिल हैं। सभी ब्लाकों में हो रहे धरना प्रदर्शन से मनरेगा के काम ठप हो गए हैं। मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा।

धरना स्थल पर यज्ञ के हवनकुंड में एपीओ त्रिपाठी आहूति देते हुए।

खबरें और भी हैं...