कस्टम ड्यूटी में छूट समाप्त का विरोध
खंडवा | सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं सचिव मनोहर शामनानी ने जीवनरक्षक दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में छूट बंद करने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। उन्होंने बताया कैंसर, एचआईवी व अन्य दवाइयों पर केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी समाप्त कर दी। इससे कई लोग इलाज नहीं करा पा रहे हैं। सरकार को मानवता का उदाहरण पेश कर छूट दी जाना चाहिए।