राेटरी क्लब 26 फरवरी से लगाएगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
खंडवा | रोटरी क्लब खंडवा 26 से 28 फरवरी तक खंडवा में “राहत” के नाम से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाएगा। इसमें इंदौर के ख्याति प्राप्त हॉस्पिटल के डॉक्टर सेवाएं देंगे। इसमें भोजन और आवश्यकता होने पर नि:शुल्क दवाई वितरण भी किया जाएगा। शिविर के लिए आशीष भंसाली, कोऑर्डिनेटर कैलाश राठौर, सुशील मंडलोई, पंकज शर्मा, शालीन गर्ग, अनुराग राठौर, दिलीप राठौर, विश्वास शर्मा, अजय दशोरे, कौशिक वैध, संजय अग्रवाल, सुनील बंसल, सुभाष मेहता, अमीन खान और मनोज जैन को जिम्मेदारी सौंपी है। क्लब के अध्यक्ष लोकेश झंवर ने बताया शिविर में कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, प्रोस्टेट, महिला रोग, शुगर आदि रोगों का उपचार किया जाएगा। मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जावेंगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर भी बनाया गया है। शिविर की तैयारियों को लेकर रोटरी के मंडलाध्यक्ष संजीव गुप्ता और रविप्रकाश लंगर ने खंडवा का दौरा किया। क्लब के सदस्यों से चर्चा की। बैठक में अनिमेष हुमड़, कृष्णकांत हेडा, कौशिक वैध और क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।