पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीटरगेज ट्रेनों के डिब्बे, फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव

मीटरगेज ट्रेनों के डिब्बे, फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडल रेल प्रबंधक रतलाम ने सिंहस्थ के लिए मीटरगेज ट्रेनों के डिब्बे और फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया है। ट्रेनों में 6 की जगह 10 से 11 डिब्बे लगेंगे। इसके अलावा खंडवा स्टेशन पर पूछताछ केंद्र और टिकट काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती होगी।

फिलहाल मीटरगेज की चार ट्रेनें अकोला एवं महू तथा दो ट्रेनें खंडवा-महू के बीच कुल 12 फेरे लगा रही है। मंडल के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर मार्च से ट्रेनों के फेरे और डिब्बे बढ़ने की संभावना है। सिंहस्थ 2016 में खंडवा से ओंकारेश्वर होकर उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहेगी। उज्जैन आने वाले श्रद्धालु ओंकारेश्वर के दर्शन करने आएंगे। इस दौरान यात्रियों को रेलवे की सुविधा देने के लिए मंडल प्रबंधक प्रस्ताव बना रहा है। हालांकि फिलहाल 6 से 7 डिब्बों के साथ मीटरगेज की ट्रेनें अकोला से महू और खंडवा से महू यात्रियों को लेकर जा रही है।

प्लेटफार्म के बाहर टेंट लगेंगे

खंडवा रेलवे स्टेशन पर कुल 6 प्लेटफार्म है। इसमें केवल पांच प्लेटफार्म ही यात्री ट्रेनों के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं। मीटरगेज की ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 पर आती है। ब्रॉडगेज की ट्रेनें प्लेटफार्म 1, 2 और 3 पर आती है। यात्रियों को ठहरने के लिए रेलवे बुकिंग ऑफिस के सामने टेंट लगाएगा।

अकोला से महू की ओर

अकोला खंडवा ओंकारेश्वर महू
52974 सुबह 6.10 दोपहर 1.00 दोपहर 2.30 शाम 4.45 बजे

52964 सुबह 10.55 दोपहर 12.15 दोपहर 2.35

52976 दोपहर 12.45 रात 8.50 रात 9.30 रात 12.10

52988 रात 11.30 सुबह 6.50 सुबह 8.40 सुबह 11.50

52992 सुबह 6.45 सुबह 7.51 सुबह 9.55

52994 शाम 6.50 रात 1.45 रात 3.10 सुबह 5.40

अभी यह चल रही है मीटरगेज की ट्रेनें
प्रस्ताव पर चर्चा जारी
सिंहस्थ के दौरान ट्रेनों के फेरे एवं डिब्बों को बढ़ाने के प्रस्ताव पर अभी चर्चा चल रही है। प्रस्ताव पर निर्णय की जानकारी चर्चा के बाद देंगे। - आरबी गुप्ता, एडीआरएम, साउथ रेलवे, रतलाम मंडल

महू से अकोला की ओर

ट्रेन नंबर महू ओंकारेश्वर खंडवा अकोला
52973 रात 2.50 सुबह 5.10 सुबह 6.40 दोपहर 3.40 बजे

52963 सुबह 6.40 सुबह 9.50 सुबह 10.30

52975 सुबह 10.10 दोपहर 12.10 दोपहर 2.20 रात 8.00 बजे

52987 सुबह 11.55 दोपहर 2.00 दोपहर 4.30 रात 1.10 बजे

52991 शाम 5.50 रात 7.50 रात 9.40

52993 रात 9.40 रात 11.40 रात 1.30 सुबह 9.20

सिंहस्थ की तैयारी
खबरें और भी हैं...