पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेयरिंग फेल होने से बस पेड़ से टकराई , 20 घायल

स्टेयरिंग फेल होने से बस पेड़ से टकराई , 20 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालवा-गुड़ी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में 20 लोगों को चोट आई है। इमनमें चार महिलाएं तथा एक 8 साल की बच्ची शामिल है। एक व्यक्ति को अंदरुनी चोट की आशंका में खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

बस क्रमांक एमपी-10 ए-8226 खालवा से गुड़ी जा रही थी। इसी दौरान ग्राम लखोरा से 2 किमी दूर अचानक स्टेयरिंग की गुल्ली टूटने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हालांकि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न किसी को गंभीर चोट आई है। चालक असलम खान निवासी रोशनी ने बताया गुल्ली टूटने के बाद स्टेयरिंग फ्री होने से दुर्घटना हुई है। गुलाब पिता कलीराम कोरकू निवासी देवली को अंदरुनी चोट होने की आशंका में जिला अस्पताल रैफर किया गया है। शेष घायलों में संजय पिता फूलचंद मीरीखेड़ा, सूरजलाल पिता सुखलाल मीरीखेड़ा, मेवालाल पिता मोजीलाल नामापुर, जतनलाल पिता गूंगा चबूतरा, सूरज पिता किशोरी नामापुर, पन्नालाल पिता मुन्ना देवलीखुर्द, जगनफर पिता मुजफ्फर हुसैन देवलीखुर्द, बलराम पिता गंगाराम देवलीकला, बज्जू पिता बोंदरिया मीरीखेड़ा, रामदास पिता मांग्या चिकतलाई, गुलाब पिता कलीराम देवलीकला, रायमसिंह पिता मुंशी देवलीकला, रामसिंह बाबूलाल देवलीकला, नत्थू पिता बुद्धू गुलाई, कालू पिता दादा जूनापानी, सुंदर बाई शंकरलाल गुलाई, अन्ना बाई जयराम गदडिय़ा, आशु बाई ब्रजलाल बामन्दा, रानू बाईकालिया तथा सीता पिता कालिया (8) शामिल हैं।

खालवा-गुड़ी मार्ग पर अनियंत्रित बस सड़क से उतर पेड़ से टकराकर रुक गई।

खबरें और भी हैं...