पापा की परी हूं मैं, दुलारी हूं मैं
खंडवा | बड़गांवभीला रोड स्थित बचपन अकादमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार शाम 6 बजे से वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। वार्षिकोत्सव में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने पापा की परी हूं मै, फूलों ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से जैसे सुरीले गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्कूल शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के लिए नृत्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के चेयरमैन कोल्लेगल वी राघवेंद्र व समाजसेवी राजश्री शर्मा थीं।