पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रियों ने दी सहमति आगे बढ़े अटके काम

मंत्रियों ने दी सहमति आगे बढ़े अटके काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक और महापौर ने कामों के साथ बताई जरूरत

भास्कर संवाददाता | खंडवा

हनुवंतिया में हुई कैबिनेट बैठक से जिले के कामों को गति मिलने की उम्मीद है। जिले के विधायकों और महापौर ने कैबिनेट में शामिल होने आए मंत्रियों और मुख्यमंत्री से अटके कामों की जरूरत बताकर उन्हें जल्दी कराने का आग्रह किया है। इन कामों में पुनासा क्षेत्र में सिंचाई से वंचित गावों में उद्वहन सिंचाई को बढ़ाने, बलड़ी क्षेत्र में सिंचाई योजना बनाने, शहर और जिले की सड़कों का काम जल्दी पूरा कराने, रिंग रोड, नागचून तालाब पर उद्यान और अन्य प्रमुख काम शामिल हैं।

मंत्री विजय शाह ने इंदिरासागर बांध में स्टीमर चलाने की मांग की है ताकि हरसूद क्षेत्र के लोग पुनासा क्षेत्र से सीधे जुड़ सकें। सीएम ने प्रस्ताव का परीक्षण कराने का भरोसा दिलाया है। पूर्व महापौर भावना शाह ने हनुवंतिया तक ट्रेन लाइन बढ़ाने की मांग की।

पुनासा विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने सीएम को उनके द्वारा की गई घोषणाओं की याद दिलाई। बताया कि थर्मल पावर में पीएम के कार्यक्रम में बलड़ी क्षेत्र में उद्वहन सिंचाई और पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के लोकार्पण में चांदेल के कार्यक्रम में बचे 20 गावों को जोड़ने की घोषणा की थी। अब तक उन पर काम शुरू नहीं हुआ है। सीएम ने जल्दी काम कराने का भरोसा दिलाया है।

विधायक देवेंद्र वर्मा ने मक्का खरीदी के लिए केंद्र शुरू कराने की मांग सीएम से की है। महापौर के साथ मिलकर शहर की रिंग रोड, नागचून पर उद्यान, स्वीमिंग पूल के काम जल्दी पूरी कराने का आग्रह किया। महापौर सुभाष कोठारी ने बताया कि इन सभी कामों पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सहमति जताई। साथ ही काम जल्दी कराने का आश्वासन भी दिया।

सबको बना दिया प्रभारी, उपयंत्रियों में हो रही खींचतान
खंडवा | शहर विकास फिर प्रभारी अफसरों के भरोसे हो गया है। संभागीय कार्यालय इंदौर से प्रतिनियुक्ति पदस्थ किए कार्यपालन यंत्री अरुण मेहता यहां नहीं आए। उनके एवज में तीन लोगों को प्रभारी अधिकारी बना दिया। अब सब अफसर बन गए। इसी बात को लेकर उपयंत्रियों में खींचतान शुरू हो गई। निगम में उपयंत्रियों की कमी से अमृत के साथ ही अन्य योजनाओं का काम प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। सहायक यंत्री मनोज घोष को प्रभारी कार्यपालन यंत्री बना दिया। उपयंत्री अंतरसिंह तंवर, एचआर पांडे, राजेश गुप्ता को प्रभारी सहायक यंत्री बना दिया। वहीं उपयंत्री संजय शुक्ला से सहायक यंत्री का प्रभार वापस लिए जाने से खफा हैं। उपयंत्री का काम मानचित्रकार राधेश्याम उपाध्याय और अस्थायी उपयंत्री दिलीप मालवीय से कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...