पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती की आराधना की, बुद्धि का वरदान मांगा

मां सरस्वती की आराधना की, बुद्धि का वरदान मांगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां सरस्वती जन्मोत्सव शहर में शुक्रवार को उत्साह से मनाया गया। विभिन्न मंदिर और संस्थाओं में हवन-पूजन के कार्यक्रम हुए। शनिवार को वसंत पंचमी पर कार्यक्रम होंगे। आनंद नगर सरस्वती शिशु मंदिर में पंचकुंडीय महायज्ञ किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा ग्रामीण अंचल में चलाए जा रहे एकल विद्यालयों के लिए समर्पण राशि एकत्र की। पंडित शिरीष माधवपुरकर, साधना चौरे, वंदना वर्वे ने मंत्रोच्चार से पंच कुंडीय यज्ञ कराया। शैलेंद्र मोदी ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता पंधाना विधायक योगिता बोरकर ने की। मुख्य अतिथि अतुल शाह, गौरव सोनी, प्यारेलाल, तेजकरण पंवार थे। कार्यक्रम में शोभा तोमर, देवेंद्र जोशी शामिल हुए।

शीतला माता मंदिर में महाआरती- वसंत पंचमी पर सराफा स्थित शीतला माता मंदिर में मां सरस्वती का पूजन अभिषेक किया। सुबह 7.30 बजे और रात 8 महाआरती की। पंडित अंकित मार्कंडेय ने बताया वसंत पंचमी उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की। टंट्या भील अध्ययन केंद्र में स्टाफ व स्टूडेंट्स ने मां सरस्वती जन्मोत्सव मनाया। सुबह 10 हुए कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को तिलक लगाया। राम डांगोरे ने बताया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

बीएड कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

खंडवा | बीएड कॉलेज में वसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कलाकारों व प्रशिक्षणार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ आज
वसंत पंचमी के अवसर पर रंगाकृति कला समूह के कला उपासकों और कला र| बैजनाथ सराफ के चित्रों की प्रदर्शनी लगेगी। इसका शुभारंभ 13 फरवरी सुबह 10 बजे कार्यक्रम गौरीकुंज सभागृह में होगा। शुभारंभ रविंद्र देव विभागाध्यक्ष फाइन आर्ट, मुरादाबाद, डॉ.वाजदा खान कलाकार दिल्ली करेंगे। अध्यक्षता डॉ.प्रतापराव कदम करेंगे। शाम 6.30 बजे कला सार कार्यक्रम होगा। इसमें कविता, कहानी, चित्र रेखांकन पेंटिंग का सरोकार क्या है। अध्यक्षता नर्मदाप्रसाद उपाध्याय, मुख्य अतिथि रविंद्र देव, डॉ.वाजदा खान रहेंगे। विशेष अतिथि डॉ.कदम रहेंगे। संचालन आकृति अत्रे और भार्गवी अधमणे करेंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी पर छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन किया।

खबरें और भी हैं...