शहर के तीन फीडर पर होगा मेंटेनेंस, 5 घंटे बंद रहेगी बिजली
बिजली कंपनी शनिवार को शहर के तीन फीडरों पर मेंटेनेंस का काम करेगी। उपयंत्री आरके दाने ने बताया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दीनदयालपुरम फीडर पर काम होगा। इस दौरान दीनदयालपुरम, शास्त्री नगर, हनुमान नगर, मनीष बाग, लवकुश नगर, दोपहर 2.30 से 3.30 तक अशोक नगर फीडर बंद रहेगा। जिससे कावेरी विहार, अशोक नगर, तुलसी स्टेट व दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक रामनगर फीडर पर मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते पंजाब कालोनी, मेला क्षेत्र, अनमोल विहार, विशाल नगर, राजेंद्र नगर, नर्मदापुरम, चीराखदान, विट्ठल नगर, गोलमोल बाबा, बाहेती कॉलोनी सहित ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।