पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के पास पैसा खत्म, रिंग रोड अटका

सरकार के पास पैसा खत्म, रिंग रोड अटका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के प्रस्तावित रिंग रोड बायपास सरकार के पास पैसा खत्म होने से अटक गया है। नया भू-अर्जन कानून- 2013 लागू होने से स्टेट फायनेंशियल कमेटी (एसएफसी) ने रिंग रोड बायपास मंजूरी नहीं दी। इसके कारण शासन के बजट में रिंग रोड बायपास का प्रस्ताव शामिल नहीं हो पाया।

एसएफसी ने नए कानून के अनुसार भू-अर्जन के लिए चार गुना राशि बढ़ने की की बात कही है। हालांकि इस बात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने भी स्वीकार किया है। सूत्रों की माने तो एमपीआरडीसी ने 2013-14 में 123.4 करोड़ रुपए से रिंग रोड बायपास का प्लान बनाया था। डीपीआर में इंदौर रोड से हरसूद रोड तक रिंग रोड बनाया जाएगा। यह 16.2 किमी लंबा होगा। आधे रिंग रोड में छह बड़े एवं 10 छोटे ब्रिज बनेंगे। इसमें निजी जमीन 84 हेक्टेयर के भू-अर्जन पर 25 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया था। हालांकि अब एमपीआरडीसी के अधिकारी भू-अर्जन पर दो सौ करोड़ रुपए खर्च होने की बात कह रहे है।

भूमि अधिग्रहण बिल पास होने से अटका बायपास
पिछले साल भूमि अधिग्रहण बिल पास होने से अधिग्रहित भूमि का मुआवजा चार गुना बढ़ गया। बिल पास होने से रिंग रोड बायपास अटक गया। बायपास को स्वीकृत कराने के लिए मुख्यमंत्री से बात करूंगा। - नंदकुमारसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद

स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा
रिंग रोड बायपास की डीपीआर सहित प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। रिंग रोड बायपास को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन के पास प्रस्ताव है। जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। - बीपी बौरासी, संभागीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी, इंदौर संभाग

विधायक बोले पुराने मास्टर प्लान पर बने बायपास रोड
विधायक देवेंद्र वर्मा ने बताया रिंग रोड बायपास का प्रस्ताव स्टेट फायनेंशियल कमेटी के पास है। गुरुवार को भोपाल पीडब्ल्यूडी मंत्री से बात करूंगा। बायपास पुराने मास्टर प्लान (नई कृषि उपज मंडी) के पास से बने तो लागत कम हो जाएगी। बायपास खंडवा-होशंगाबाद तथा इंदौर इच्छापुर स्टेट हाईवे की कंपनी के प्रोजेक्‍ट में भी है लेकिन दोनों ने नहीं बनाया। खंडवा से गुजरने वाले वाहन दोनों ही कंपनियों को सड़क की लागत से कई गुना ज्यादा टोल टैक्स दे चुके है। लोग आज भी टोल दे ही रहे है।

यह होना है
2013-14 में रिंग रोड बायपास के भू-अर्जन की अनुमानित लागत 25 करोड़ रुपए

प्रस्तावित रिंग रोड 16.2 किमी लंबा है।

रिंग रोड बायपास के लिए 84 हेक्टेयर निजी जमीन का भू-अर्जन होना है।

रिंग रोड बायपास की 2013-14 में अनुमानित लागत लागत 123.4 करोड़ रुपए थी।

भू-अर्चन पर 25 करोड़ रुपए खर्च होना था।

2 लेन रोड बनेगा।

2 रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे।

10 छोटे ब्रिज बनेंगे।

7 बाक्स कल्वर्ट बनेंगे।

10 पाइप कल्वर्ट बनेंगे।

7 करोड रु. से ज्यादा के पुल बनेंगे।

खबरें और भी हैं...