पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर, पुलिस से अब भी दूर

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर, पुलिस से अब भी दूर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन बाद भी नहीं मिला ट्रेन से चोरी 10 लाख के जेवरों का सुराग

भास्कर संवाददाता | खंडवा

झेलम एक्सप्रेस से 10 लाख के जेवर व नगद चुराने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। भुसावल रेलवे स्टेशन पर चोरी के बैग के साथ नजर आ रहे हैं। जीआरपी को तीसरे दिन भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटनास्थल महाराष्ट्र का हाेने से मामले में भुसावल जीआरपी में प्रकरण दर्ज होगा।

10 लाख रुपए के जेवर चोरी की वारदात बुधवार तड़के भुसावल से खंडवा के बीच हुई थी। आर्मी में सूबेदार योगेंद्र पालसिंह चौहान, प|ी सुमन, एक सहायक जवान के साथ मंगलवार को 11077 झेलम एक्सप्रेस के एस-5 की बर्थ 1, 2 पर सवार होकर पूणे से झांसी जा रहे थे। यहां से ट्रेन बदलकर उन्हें उरई जाना था। पूणे से झांसी जाते समय रात में गहरी नींद में थे। तभी बदमाशों ने यह वारदात की। बुधवार सुबह 4 बजे खंडवा में परिवार को होश आया तो जेवर से भरी अटैची जंजीर समेत गायब दिखी। सूबेदार चौहान ने इटारसी स्टेशन के आने पर जीआरपी से शिकायत की। यहां जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के दूसरे दिन भुसावल से नागपुर के बीच बड़नेरा स्टेशन पर जीआरपी को चोरी हुए बैग मिल गए लेकिन 10 हजार रुपए नकद और 10 लाख रुपए के जेवर गायब थे। श्री चौहान ने बताया भुसावल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में चोरी के सामान के साथ चोर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भुसावल जीआरपी से मामले में सहयोग की अपील भी की लेकिन जीआरपी उनका साथ नहीं दे रही।

बुकिंग काउंटर के पास से संदिग्ध को पकड़ा

खंडवा | जीआरपी ने शुक्रवार दोपहर रेलवे बुकिंग काउंटर के पास से चोरी की शंका में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास कुछ नहीं निकला। पुलिस की पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...