साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश कल
खंडवा | श्वेतांबर जैन साध्वी मंडल का नगर प्रवेश रविवार को होगा। प्रवक्ता शांतिलाल छाजेड़ ने बताया आचार्य उमेश मुनि की आज्ञा से महासती मधुबाला माताश्री, मलैयाश्री, कलाश्री का मंगल प्रवेश रविवार महावीर भवन कहारवाड़ी में सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान विकास बोथरा, डॉ.नरेंद्र जैन, अभय चौपड़ा, मेघराज चौरडिया मौजूद रहेंगे।