पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को भ्रूण में मारने से रोकें

बेटियों को भ्रूण में मारने से रोकें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटियां कुल का गौरव है। वह दो कुलों का उद्धार करती है। भ्रूण हत्या महापाप है। शुक्रवार को वत्सला विहार के शारदा मंदिर में भागवत कथा के दौरान यह विचार पंडित लक्ष्मीनारायण नंद महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने उपस्थित लोगों को बेटियों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। हिमाचल के यहां पार्वती के जन्म की लीला एवं शिव विवाह और ध्रुव परीक्षा की कथा सुनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

जीवित रहने की कला है धर्म : डॉ. रजनीश शास्त्री
खंडवा | धर्म का अर्थ केवल पूजा नहीं होता। धर्म चलना, बैठना एवं जीवित रहने की कला है। भागवत कोई साधारण पुस्तक नहीं वरन साक्षात श्रीकृष्ण का विग्रह है। यह विचार आनंद नगर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा में डॉ.रजनीश शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कथा से मन की व्यथा दूर होती है। परीक्षित के श्राप के कारण क्रोध था। हमें क्रोध से बचना चाहिए।

शारदा माता मंदिर परिसर में भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पं.लक्ष्मीनारायण

भागवत कथा
खबरें और भी हैं...