स्वच्छता और बेटी बचाआे का संदेश देगा मेला
मां नवचंडी मेले की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार से हुई। इस बार मेला स्वच्छता अभियान का संदेश देगा। इसके लिए व्यापारियों के साथ ही मेले में आने वाले लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही बेटी बचाओ और पानी बचाने का संदेश भी बैनर पोस्टर के माध्यम से दिया जाएगा।
रविवार शाम 7 बजे मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। इसी दिन से मेले में दुकानें खुल जाएगी और झूले भी चलेंगे। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा और महापौर सुभाष कोठारी शुभारंभ करेंगे। मेले में 120 से अधिक दुकाने लगेंगी। व्यापारी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। कटलरी, खिलौने, सॉफ्टी आईसक्रीम, मटका कुल्फी, स्पोटर्स, आयुर्वेदिक दवाई, शूटिंग, चूड़ी, लेडिस, पर्स, जादू के ऑइटम की दुकान रहेगी।
मां नवचंडी मेले में झूलों की फिटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।
झूलों की फिटिंग का काम अंतिम चरण में
मेले में झूलों की फिटिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है। ज्वाइंट-व्हील, ड्रेगन ट्रेन, ऑटोपस, नाव, कटर पिलर, बच्चों की ट्रेन, बच्चों के बाइक वाले झूले, मिक्की माउस का आकर्षण मेले में रहेगा।
रविवार को अतिथि करेंगे शुभारंभ
आज मां का पूजन-अभिषेक हो गया। पंचक होने के कारण मेले की शुरुआत नहीं की। मेले में स्वच्छता के साथ ही बेटी बचाने और पानी बचाने का संदेश देंगे। रविवार से मेले में दुकानें खुलने के साथ ही झूले चालू हो जाएंगे। - महंत बाबा गंगाराम, नवचंडी मां नवचंडी धाम