दीदार के लिए आएंगे 3000 मेहमान
बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ.सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब गुरुवार शाम बुरहानपुर से खंडवा आएंगे। सैयदना साहब की एक झलक पाने के लिए समाजजन के रिश्तेदारों व खंडवा से बाहर रह रहे बोहरा लोगों का आगमन शुरू हो गया है। शहर में रहने वाले बोहरा समाज के करीब 3000 रिश्तेदारों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।
शहर में बोहरा समाज के दो हजार लोग रहते हैं। सैयदना साहब के खंडवा आने पर यह आंकड़ा पांच हजार पार हो सकता है। सैयदना साहब का ज्यादा वक्त सैफी कॉलोनी स्थित दुबई वाले अब्दे अली के मकान में बीतेगा। कॉलोनी में भीड़ को नियंत्रित करने व मस्जिद से घर तक जाने के लिए दीवार तोड़कर रास्ता बनाया जा रहा है ताकी मौला को आने-जाने में आसानी हो। इसके अलावा क्षेत्र के सभी मकानों में ऐसी तैयारी की जा रही है कि वहां मौला और उनके शहजादे सहित रिश्तेदार ठहर सके। समाज के जिन घरों में मौला दस्तक देंगे उनकी फाइनल लिस्ट तैयार करने के बाद मौला के विशेष दस्ते के सदस्य घरों का सर्वे कर रहे हैं। दस्ते के सदस्य होजेफा भाई ने सन गली के मकानों का निरीक्षण किया। शाम 7 बजे बुरहानुद्दीन तेजाबवाला के मकान पर पहुंचे। परिजन से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए।
रिश्तेदारों का आना शुरू
तेजाबवाला के मकान में निरीक्षण के लिए जाते होजेफा भाई।