पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं चना में आएगी तेजी, सोयाबीन व कपास पर कोई उतार चढ़ाव नहीं

गेहूं-चना में आएगी तेजी, सोयाबीन व कपास पर कोई उतार-चढ़ाव नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र के कुछ हिस्सों में मावठा गिरने से फसल की स्थिति बेहतर
मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठा गिरने से फसलों की स्थिति बेहतर हो गई है। इसका असर अब बाजार में भी देखने को मिलेगा। गेहूं-चना फसल का दाना अच्छा और चमकदार होने के कारण किसानों को इसके दाम भी अच्छे मिलेंगे। व्यापारियों का कहना है इस बार गेहूं-चना के दाम मौजूदा बाजार मूल्य से 200-250 रुपए क्विंटल ज्यादा मिलेंगे। वहीं, कपास और सोयाबीन के दाम में उतार-चढ़ाव नहीं होंगे।

मप्र की मंडियों में नया गेहूं-चना ने दस्तक दे दी है। मौजूदा समय में गेहूं के भाव 1300 से 1850 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। चना 3700-3800 रुपए क्विंटल है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी फसल खड़ी है, इस बीच मावठा गिरने के कारण इनकी सेहत में सुधार हुआ है। खंडवा के व्यापारी आनंद नागोरी का मानना है गेहूं-चना के मौजूदा दाम की तुलना में अगले 15 दिनों में 200-250 रुपए क्विंटल बढ़ने की संभावना है। अशोक अग्रवाल ने बताया कपास के दाम में कोई बदलाव नहीं आएगा। मौजूदा समय में 4300 से 4600 रुपए प्रति क्विंटल है। सोयाबीन के दाम भी 2500 से 3570 के बीच रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट
एग्रो भास्कर

खंडवा

खबरें और भी हैं...