जेडी ने दबा रखी है गबन की जांच रिपोर्ट
खालवा बीएमओ पर है 4.41 लाख के गबन का आरोप
भास्कर संवाददाता | खंडवा
खालवा बीएमओ डॉ.शैलेंद्र कटारिया पर 4.41 लाख रुपए के गबन का आरोप है। इसकी जांच हो चुकी है। रिपोर्ट जेडी इंदौर ने दो महीने से दबा रखी रही है।
इमलीपुरा निवासी शाहिद शेख ने 25 अगस्त 2015 को खालवा बीएमओ डॉ.कटारिया के गबन की शिकायत की। सीएमएचओ ने जिला मीडिया अधिकारी वीएस मंडलोई को जांच अधिकारी नियुक्त किया। श्री मंडलोई ने जांच में गबन की शिकायत सही पाई। बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा। श्री मंडलोई ने 11 दिसंबर को जेडी को रिपोर्ट भेज दी लेकिन आज तक उनकी ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई निर्देश नहीं आए। शाहिद ने सोमवार को सीएमएचओ से कार्रवाई की मांग की। शाहिद ने कहा यदि 10 दिन में बीएमओ खालवा पर कार्रवाई नहीं होती है तो न्यायालय में प्रकरण ले जाऊंगा।
जेडी के पास है जांच रिपोर्ट
बीएमओ खालवा के गबन की जांच कर जेडी को भेज दी है। बीएमओ डॉ.कटारिया की जांच जेडी स्तर से होनी है। हमारी जांच में गबन का मामला मिला था। -डॉ. जेएस अवास्या, सीएमएचओ