पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70 शिकायतें लंबित, 3 कर्मचारियों को नोटिस, एक की सेवा समाप्त

70 शिकायतें लंबित, 3 कर्मचारियों को नोटिस, एक की सेवा समाप्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम हेल्पलाइन में लगातार बढ़ रहीं शिकायतों के बावजूद काम नहीं करने वाले निगम के एक दैनिक वेतनभोगी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। 3 अन्य को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है।

सीएम हेल्पलाइन में जिले की 545 शिकायतें लंबित हैं। इनमें सबसे ज्यादा निगम की 70 शिकायतें हैं। इन पर काम नहीं हो रहा था। शिकायतें लगातार बढ़ रहीं थी। इसकारण कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

निगम आयुक्त ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अजय पटेल की सेवाएं समाप्त कर दी। कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र श्रीमाली, श्रीराम उपाध्याय एवं स्वास्थ्य प्रभारी हेमंत दुबे को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। नोटिस में पूछा है कि कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हेल्पलाइन में लापरवाही की है, क्यों न कार्रवाई की जाए?

6 महीने से लापरवाही
निगम में यह लापरवाही 6 महीने से चल रही है। योजना में काम करने वाले कर्मचारी सैयद रियासत नूर सेवानिवृत्त हो गए हैं। सीएम हेल्पलाइन की आईडी व पासवर्ड उनके नाम से था। 6 माह पूर्व सेवानिवृत्त होने के बावजूद आईडी व पासवर्ड नहीं बदला। इस कारण शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

की है कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही करने पर अजय पटेल की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। 3 को कारण बताओ नोटिस दिया है। -जेजे जोशी, आयुक्त, नगर निगम

खबरें और भी हैं...