पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति का शव देख बोलीं इनसे मेरा कोई वास्ता नहीं

पति का शव देख बोलीं इनसे मेरा कोई वास्ता नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | दादाजी मंदिर के भक्त निवास में रविवार रात शौचालय में मिले अज्ञात शव की सोमवार सुबह शिनाख्त हो गई। पदमनगर पुलिस ने दादाजी मंदिर पर आने जाने वाले भक्तों व शनि मंदिर, भवानी माता मंदिर क्षेत्र के लोगों को शव दिखाया। इस दौरान मृतक की शिनाख्त सिद्धेश्वर पिता बड़प्पा (73) के रूप में की गई। मृतक अनाज मंडी क्षेत्र की होटल में काम करता था। रात को शनि मंदिर क्षेत्र में दुकान के ओटले पर सो जाता था। मृतक को जानने वालों ने पुलिस को उसकी प|ी का बताया। कुंडलेश्वर वार्ड में रह रही प|ी को पुलिस ने जिला अस्पताल में शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। इस दौरान शव देखकर कहा ये है तो वही लेकिन अब इनसे मेरा वास्ता नहीं है।

खबरें और भी हैं...