जमीन विवाद में मारपीट कर पैर तोड़ा
खंडवा | इमलीपुरा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में आरोपियों ने लोहे की रॉड मारकर पैर तोड़ दिए। फरियादी हाजी मतलूब रविवार शाम इमलीपुरा क्षेत्र से अपने घर नागचून रोड जा रहा था। इस दौरान आरोपी लियाकत शाह उसके छोटे भाई शराफत ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज कर धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।