पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुक्ता स्टॉपडेम सूखा, आज नर्मदा जल बंटेगा

सुक्ता स्टॉपडेम सूखा, आज नर्मदा जल बंटेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | जसवाड़ी में सुक्ता नदी का स्टॉपडेम सोमवार को पूरी तरह सूख गया। यहां से पानी सप्लाई रोक दी। एक सप्ताह पहले भगवंतसागर से निगम ने 40 एमसीएफटी पानी मांगा था। बांध के गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा लेकिन बांध में जलस्तर कम होने के कारण अपेक्षित पानी नदी में नहीं आया। इसके बाद नहर से पानी छुड़वाया। रविवार शाम तक नदी में पानी स्टॉप डेम से दो किलोमीटर दूरी तक आ गया था। रात में जल संसाधन विभाग द्वारा नहर से नदी में सप्लाई रोक दी। इसकारण स्टॉप डेम तक पानी नहीं पहुंच पाया। मंगलवार को शहर के मध्य क्षेत्र में पानी सप्लाई की जानी है। इन क्षेत्रों में नर्मदा जल बांटा जाएगा। भगवंतसागर से पानी छुड़वाने के लिए सोमवार दोपहर जल विभाग प्रभारी राजेश गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे। देररात में पानी फिर से नदी में छुड़वाया।

खबरें और भी हैं...