पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोजशाला दर्शन के लिए न रोके प्रशासन

भोजशाला दर्शन के लिए न रोके प्रशासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी पर धार स्थित भोजशाला में दर्शन, पूजन व हवन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, जिले के बाहर से अाने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश पर रोक नहीं लगाने संबंधी मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद द्वारा एसडीएम को सौंपा गया।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा 12 फरवरी को वसंत पंचमी पर धार स्थित भोजशाला में होने वाले आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है। विहिप के नवनीत अग्रवाल ने बताया इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम शाश्वत शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन के समय विहिप के राजेंद्र पाल, रोहित वर्मा, मनीष शिंदे, वेदांश गुप्ता, ज्योति वालंजकर, पूजा, मनीषा सावनेर, सोनल सूर्यवंशी उपस्थित थे।

एसडीएम शाश्वत शर्मा को ज्ञापन सौंपते विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...