निगमकर्मी के घर में घुसकर मारपीट
खंडवा | निगमकर्मी के घर में हमला कर बदमाशों ने जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना रविवार रात की है। मोघट पुलिस से केस दर्ज किया है। निगमकर्मी बालकराम ने बताया प|ी संतोष, बेटा राजू और परिजन अतर स्थित घर में सो रहे थे। तभी एक वाहन से कुछ बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। प|ी की साड़ी फाड़ दी, हाथ तोड़ दिया और मंगलसूत्र छिनकर ले गए। बेटे राजू, जसवंत पिता मोहन, कड़वा पिता जसवंत के साथ भी मारपीट की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने भी मामूली धारा में केस दर्ज किया। एसपी से लिखित शिकायत की है।